{"_id":"66ef5f066dfc3590af04c6b4","slug":"suspicious-death-of-10th-class-student-in-jawahar-nagar-rudrapur-news-c-8-1-hld1039-431543-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जवाहर नगर में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जवाहर नगर में दसवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत
Sun, 22 Sep 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर में शनिवार को एक किशोरी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई जिससे परिजन शोक के साथ सकते में हैं कि ऐसा क्या हो गया अच्छी खासी हंसती खेलती बच्ची दुनिया से विदा हो गई।
लालपुर स्थित महिंद्रा कंपनी में नियमित कर्मचारी रामजी यादव जवाहर नगर की कृष्ण विहार कालोनी में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। उनकी पुत्री प्रीति यादव (14) यहीं के सेंट लामार्ट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। प्रीति शनिवार को करीब दो बजे स्कूल से घर लौटी और उसने मैक्रोनी खाई। जिसके बाद से उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। जब दर्द असहनीय होने लगा तो उसने परिजनों को बताया। परिजन तत्काल उसे पहले किच्छा फिर रुद्रपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां ईलाज के दौरान प्रीति की मौत हो गई। रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।