{"_id":"69f2591bdd0f71dc2c01fb7a","slug":"suspected-irregularities-in-panchayat-building-repairs-inquiry-demanded-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-140750-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंचायत भवन की मरम्मत में गड़बड़ी की आशंका, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंचायत भवन की मरम्मत में गड़बड़ी की आशंका, जांच की मांग
Thu, 30 Apr 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम पंचायत रूपपुर में पंचायत भवन और सीएचसी सेंटर की मरम्मत के लिए स्वीकृत धनराशि में गोलमाल की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित पंचायत भवन की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। भवन के दरवाजे टूटे पड़े हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीएचसी भी लंबे समय से बंद पड़ा है जबकि विगत वर्षों में पंचायत भवन की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बावजूद न तो मरम्मत कार्य कराया गया और न ही निर्माण पूरा हुआ। ज्ञापन देने वालों में सूरज कुमार, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, बचन सिंह, शिकारी सिंह, कन्हैया सिंह, आनंद सिंह और अमर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन