फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected death aasha worker, helth team took the sample of body

Coronavirus in Uttarakhand : अचानक हालत बिगड़ने से आशा वर्कर की मौत, शव का सैंपल जांच को भेजा

Wed, 10 Jun 2020 11:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
suspected death aasha worker, helth team took the sample of body
corona sample - फोटो : PTI

सरकारी अस्पताल में तैनात आशा वर्कर की अचानक हालत बिगड़ गई। देर शाम उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शव का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में कार्यरत आशा वर्कर (52) दुर्गाकालोनी में अपने पति व बेटी के साथ रहती थी। वह शुगर रोग से पीड़ित थी। पिछले कुछ दिन से उसे खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। मंगलवार की शाम उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतका के घर पहुंचकर शव का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि वह शुगर रोगी थी, पिछले कुछ दिनों से उसे खासी की भी शिकायत थी और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसी कारण उसके शव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed