{"_id":"5bcf741ebdec2269871ee032","slug":"suresh-koli-left-bjp-along-with-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश कोली ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश कोली ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कोली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट न मिलने पर मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश कोली, उनकी पत्नी एवं पूर्व मेयर सोनी कोली और इनके करीब 50 समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कोली ने ‘रुद्रपुर बचाओ नजूल गरीब बस्ती आजाद मोर्चा’ का गठन कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मेयर पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक होटल में मीडिया से मुखातिब सुरेश कोली ने कहा कि भाजपा आलाकमान ने एलआईसी के कर्मचारी को टिकट देकर पुराने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। पार्टी में कई मजबूत कार्यकर्ताओं को किनारे कर सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को टिकट देने से वह नाराज हैं।
विज्ञापन
कोली ने एक विधायक पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह विधायक नहीं चाहते कि मलिन बस्तियों के लोग शहरी क्षेत्र का नेतृत्व करें। भाजपा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने को आजाद मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने समर्थकों के साथ ‘अबकी बार, भाजपा हारी, अब है निर्दलियों की बारी’ का नारा दिया। कोली ने दावा किया कि उनसे बसपा ने टिकट के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसी के साथ कोली ने पूर्व मेयर सोनी कोली और करीब 50 समर्थकों के साथ पार्टी से सामूहिक इस्तीफे का एलान किया। इस्तीफा देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा रुद्रपुर की महानगर अध्यक्ष महेंद्री शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामवती कोली, पूर्व महानगर अध्यक्ष रामादेवी ठाकुर, सोनू कुमार नगर उपाध्यक्ष अटल सेना, सुषमा कोली वार्ड अध्यक्ष रंपुरा, गीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, रजनी कोली, यादराम कोली, चंद्रपाल कोली, गीता गुप्ता, नंदलाल कोली, अतुल शर्मा, अनिता आर्य, सर्वेश रस्तोगी, मलकीत कौर, सरोज चौहान, प्रवीन सागर, अजीत सिंह आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। सुरेश कोली ने यह भी दावा किया कि इस्तीफा देने वालों में पांच भाजपा के घोषित प्रत्याशी भी हैं।