फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Surai Eco Tourism Zone opened for tourists

Udham Singh Nagar News: पर्यटकों के लिए खुला सुरई ईको टूरिज्म जोन

Mon, 12 Feb 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Surai Eco Tourism Zone opened for tourists
खटीमा स्थित सुरई ईको टूरिज्म जोन।- संवाद
खटीमा। भारामल मंदिर के महंत और सेवादार की हत्या के बाद से बंद सुरई ईको टूरिज्म जाेन को वन विभाग ने पर्यटकों के लिए खोल दिया है। हालांकि घायल बाघिन के रेस्क्यू ऑपरेशन क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

चार जनवरी की रात भारामल मंदिर में दोहरे हत्याकांड के बाद सुरई ईको टूरिज्म जाेन को बंद कर दिया गया था। 28 जनवरी को हत्याकांड के खुलासे के बाद सुरई रेंज के जंगलों में घायल बाघिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते टूरिज्म जोन को बंद ही रखा गया था। काफी प्रयास के बाद भी वन विभाग घायल बाघिन को सुरक्षित रेस्क्यू नहीं कर पाया। अब वन विभाग ने ईको टूरिज्म जोन को खोल दिया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि सवा महीने से बंद सुरई ईको टूरिज्म जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। कहा कि जब तक घायल बाघिन को रेस्क्यू नहीं किया जाएगा, तब तक टूरिज्म जाेन स्थित रेस्क्यू ऑपरेशन क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रास्ता खोलने को बग्गा के ग्रामीणों से होगी वार्ता
खटीमा। बग्गा के ग्रामीणों ने सुरई रेंज के जंगल से होकर जाने वाले रास्ते को वन विभाग की ओर से बंद करने का विरोध किया है। इस बाबत शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी शिकायत की थी। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने कहा कि शीघ्र इस मुद्दे को लेकर बग्गा के ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed