{"_id":"f932d7e0164869c0bb4150ab31d4305c","slug":"supply-department-stores-pdf-print-hit-sampled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने पीडीएफ गोदाम में मारा छापा, सैंपल लि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने पीडीएफ गोदाम में मारा छापा, सैंपल लि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पीडीएफ गोदाम में छापा मारा। छापे के दौरान आरएफसी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग ने तीन सैंपल सीज कर जिलाधिकारी को भेज दिए हैं। जिलाधिकारी सैंपल की जांच खुद कराएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने पांच जनवरी के अंक में ‘गरीबों के निवाले में कमीशन का खेल’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पूर्ति विभाग ने बृहस्पतिवार को डीएसओ विपिन कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम में कट्टे फटे मिलने, गोदाम में बिखरा राशन पर विपिन कुमार ने एसएमआई को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चावल के तीन सैंपल भी एकत्र किए। उन्होंने तीनों सैंपल को सीज कर जिलाधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि पूर्व में हुई जांच में भी चावल की घटिया क्वालिटी सस्ता गल्ला दुकानों में भेजी गई थी। जिसे वापस करवाया गया था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के राशन से किसी भी तरह का खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कट्टों में वजन से कम गेहूं, चावल देने पर भी अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाते हुए, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से माल तौल के लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन