फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Supervisor before Congress at loggerheads

पर्यवेक्षक के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी

Sat, 19 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


काशीपुर। रायशुमारी के लिए पहुंचे पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेसी भिड़ गए। एक दूसरे से निपटने के लिए आस्तीनें तक चढ़ा लीं।
शुक्रवार को मंडी समिति सभागार में काशीपुर का नगर अध्यक्ष किसे बनाया जाए। इस पर रायशुमारी करने के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. के.एस राणा पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे थे। खचाखच भरे समिति सभागार में  पर्यवेक्षक राणा ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की सलाह दी। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जाना चाहिए। राशिद फारूखी ने कहा कि जिला बनाने से पहले स्कूल, कालेजों में बच्चों के एडमिशन की व्यवस्था करवाई जाए। ऐसा माहौल बने, जिससे आम लोगों की सुनवाई हो। अलका पाल ने कहा कि शीर्ष नेता सभी को साथ लेकर चलें। नगर अध्यक्ष ब्रह्मा पाल ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल, शांतिपूूर्ण चल रही बैठक का माहौल उस समय अचानक गरमा गया जब कुछ कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया, कि बैठकों में उन्हें बुलाया नहीं जाता है और न ही बैठक की सूचना दी जाती है। इस पर एक कांग्रेसी ने दूसरे को आपत्तिजनक शब्द कह दिया। जिस पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पेंटर भड़क गए और आपे से बाहर हो गए। इसके बाद तो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खूब आरोप- प्रत्यारोप चले। सभागार में पूरी तरह से अराजकता फैल गई। सभी लोग अपनी जगह से उठ खड़े हुए। मामला बहुता ज्यादा पेचीदा होता देेख पार्टी के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा भी उठे। उन्होंने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। बाद में पर्यवेक्षक राणा ने कहा कि आभार रैली में हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ताओं को दिल्ली चलना है। वहां पर विनोद वात्सल्य, महेंद्र शर्मा, चेतन अरोरा, अलका पाल, अनुपम  शर्मा, मनोज जोशी, राशिद फारुकी, अरविंद सक्सेना, गौरव चतुर्वेदी, शमसेर, हरीश कुमार, सचिन नाडिक, मुकेश मल्होत्रा, संदीप सहगल आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed