{"_id":"68794ddafe4a04c093080bff","slug":"sunderkand-paath-was-organized-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129682-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
Fri, 18 Jul 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कॉलोनीवासियों की ओर से रामचरितमानस सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार की शाम आर्य नगर निवासी रविंद्र सिंह के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। संजय मिश्रा ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसका पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। वहां पर विजय चौहान, संदीप पांडेय, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन