फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suicide by jumping from the fifth floor of the bank official

बैंक अधिकारी ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Sun, 20 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएनबी के एक अधिकारी ने बहुमंजिला आनंद होम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अधिकारी लंबे समय से डिप्रेशन में था।
सरस्वती विहार, देहरादून निवासी शैलेश मल कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित आनंद होम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर किराये पर रहते थे। वे पीएनबी शाखा माता मंदिर रोड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित आनंद होम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल शैलेश मल ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई। वह अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून में ही रहते हैं। उनकी बहन व बहनोई दोनों देहरादून में ही डाक्टर हैं। सूचना पर कोतवाल ओमप्रकाश, एसएसआई लाखन सिंह मौके पर पहुंचे। उनके कमरे का  दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक राजनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि छज्जे से छलांग लगाने से पहले वह कमरे में बेड पर बैठे थे। बेड के नीचे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। उन्होंने नंगे पांव छलांग लगाई। बैंक कर्मियों ने मृतक की पत्नी को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया।
विज्ञापन

.

शहर निवासी मृतक की एक रिश्तेदार महिला ने बताया कि शैलेश मल के पिता गणेश लाल सर्वे ऑफ इडिया में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। डेढ़ साल पहले पिता की मृत्यु के बाद से ही शैलेश मल डिप्रेशन में रहने लगे थे। वह अपने पीछे पत्नी गीतांजलि और दो पुत्रों को छोड़ गया। बड़ा पुत्र बी-टेक कर रहा है और छोटा इंटर में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएनबी माता मंदिर रोड के मुख्य प्रबंधक राजनाथ सिंह ने बताया कि शैलेश मल डिप्रेशन में रहने के कारण अधिकतर अनुपस्थित रहते थे। वह दो नवंबर को ड्यूटी पर आए थे, इसके बाद नहीं आए। हालांकि स्टाफ के साथ उनका व्यवहार अच्छा था। पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि लोगों से कम ही बात करते थे लेकिन अच्छा व्यवहार था।



चार पांच दिन पहले शैलेश मल ने कटोराताल पुलिस को डिप्रेशन में गलत सूचना दे दी थी। पुलिस के अनुसार शैलेश ने कटोराताल पुलिस को बताया कि किसी उसके कमरे में किसी ने पत्नी का मर्डर कर दिया है। पुलिस उनके साथ आनंद होम अपार्टमेंट पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। फिर पुलिस को गलत सूचना देने के लिए सॉरी कह दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed