फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane commissioner heard statement on six points of sugar mill

गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल के छह बिंदुओं पर सुनवाई कर लिए बयान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane commissioner heard statement on six points of sugar mill
बाजपुर चीनी मिल शिकायतों की सुनवाई करते गन्ना आयुक्त रयाल। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला की ओर से गठित तीन सदस्य कमेेटी ने सोमवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में कर्मचारियों की नियुक्ति में लगाए गए प्रमाण पत्रों सहित छह बिंदुओं की शिकायतों की सुनवाई की। कमेटी ने शिकायतकर्ता और मिल अधिकारियों/कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

सोमवार शाम तीन सदस्यीय कमेटी में शामिल गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल, एडीएम जगदीश कांडपाल और चीनी मिल जीएम प्रशांत आर्य ने शिकायत कर्ता बल्देव गोयल की शिकायतों को सुना। शिकायतकर्ता बल्देव गोयल ने मिल कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को प्रबंधक वर्ग की ओर से बायोमैट्रिक्स का उपयोग करने की छूट देने, कर्मचारियों की पर्सनल फाइलों में लगे प्रमाण पत्रों की शिकायत, पूर्व अधिकारियों और मिल के वेयर हाउस पर पेंडिंग रिकवरी को नजरअंदाज किए जाने, सीजनल, दैनिक और स्थायी कर्मियों के नियोजन को लेकर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मिल के जीएम आर्य ने बताया कि कमेटी ने कर्मचारियों के पक्ष को सुनकर भी बयान दर्ज किए हालांकि अधिकारियों ने क्या निर्णय लिया अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इस दौरान किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल भी गन्ना आयुक्त से मिला। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, शुगर मिल का पेराई सत्र जल्द शुरू कराने, मृदा परीक्षण सहित चार मांगों को प्रमुखता से उठाया। मामले में गन्ना आयुक्त रयाल ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed