फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Girl was hurt due to failure in board exam committed suicide by drinking insecticide

Udham Singh Nagar: बोर्ड परीक्षा में फेल होने से आहत थी छात्रा, कीटनाशक पीकर खत्म कर दी अपनी जिंदगी

Sat, 27 May 2023 11:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Sat, 27 May 2023 11:14 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी, जिससे वह परेशान थी। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Girl was hurt due to failure in board exam committed suicide by drinking insecticide
परीक्षा में फेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटर में फेल होने से आहत छात्रा ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जसपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


भगवंतपुर गांव निवासी आकांक्षा (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी, जिससे वह परेशान थी। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हायर सेंटर ले जाते समय मौत
नर्सिंग होम के डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा ने कीटनाशक पिया था। जिसके कारण उसकी हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भोपाल राम पोरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और घटना की जांच के बाद कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: आयोग ने रिकॉर्ड पांच दिन के अंदर जारी किया रक्षक भर्ती परिणाम, 66 युवाओं का हुआ चयन

पतरामपुर क्षेत्र में छात्रा के इंटर में फेल होने के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रकरण सामने आया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा फेल होने से आहत थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। -वंदना वर्मा, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed