{"_id":"58e939594f1c1b4c3e5ba251","slug":"studies-stalled-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि में शिक्षक हड़ताल से पढ़ाई दूसरे दिन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि में शिक्षक हड़ताल से पढ़ाई दूसरे दिन भी ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय शिक्षक समिति से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को दूसरे दिन भी अधिकतर कक्षाएं नहीं चलने दीं। इस कारण अधिकांश विद्यार्थियों की परीक्षाएं दूसरे दिन भी नहीं हुईं। शिक्षक कॉलेजों के गेट पर एकत्र हो गए। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेजों में नहीं जाने दिया। वह पेंशन सुविधा, वेतन निर्धारण, कैशलेस मेडिक्लेम योजना मांग रहे थे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं कक्षाओं में जाने के लिए जब कॉलेज गेट पर पहुंचे तो हड़ताली शिक्षकों ने उन्हें वापस कर दिया। इस दौरान शिक्षक समिति अध्यक्ष डॉ. पीएन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अजीत कर्नाटक, महामंत्री डॉ. टीपी सिंह, डॉ. शैलेष त्रिपाठी, डॉ. सत्य कुमार, डॉ. डिमरी, डॉ. आरके साहू, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एके उपाध्याय, डॉ. आरके सिंह आदि थे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने हड़ताली शिक्षकों के प्रतिनिधियों को रविवार को सुबह 11 बजे प्रशासन भवन में वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
पंतनगर। कुलपति डॉ. जे कुमार ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पंतनगर विश्वविद्यालय के हड़ताली शिक्षकों के प्रकरणों पर वार्ता की। कुलपति ने बताया कि परियोजनाओं एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण पर शासन द्वारा मांगी गई पूरी जानकारी देहरादून में शासन के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व में मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जा चुका है। कुलपति ने यह भी बताया कि सीएम रावत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शिक्षकों के पेंशन प्रकरण का विस्तृत प्रस्ताव मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में रखकर पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। शिक्षकों के अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रबंध परिषद की बैठक भी शीघ्र बुलाई जाएगी।