फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students without uniform were not given admission in college.

Udham Singh Nagar News: बिना गणवेश के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में नहीं दिया प्रवेश

Thu, 12 Sep 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students without uniform were not given admission in college.
काशीपुर महाविद्यालय गेट पर बिना ड्रेस के आए छात्रों को रोकते प्राध्यापक। संवाद - फोटो : काशीपुर महाविद्यालय गेट पर बिना ड्रेस के आए छात्रों को रोकते प्राध्यापक। संवाद
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को बिना ड्रेस में आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान छात्रों की प्राध्यापकों के साथ बहस भी हुई, लेकिन सख्ती के कारण उन्हें वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

राधेहरि पीजी कॉलेज में सत्र 2017-18 से ड्रेस कोड लागू है लेकिन छात्र इसे गंभीरता नहीं ले रहे थे। इससे महाविद्यालय में बाहरी तत्व भी मंडराते रहते हैं। तीन अगस्त को छात्रों के दो गुट भिड़ गए थे। जांच के बाद बाहरी तत्वों के महाविद्यालय में आने की बात सामने आई थी। इसको लेकर तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य डॉ. महीपाल सिंह ने छात्रों को गणवेश में आने के लिए एक महीने का समय दिया था। कुछ छात्र ड्रेस में आने लगे, लेकिन अधिकांश छात्र इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन

तीन सितंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘एक महीने बाद भी राधेहरि में लागू नहीं हो सका ड्रेस कोड’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर बुधवार की सुबह दस बजे महाविद्यालय की टीम ने बिना ड्रेस के आने वाले विद्यार्थियों को गेट पर रोक दिया। इस बीच छात्रों ने उनके साथ बहस भी की लेकिन प्राध्यापकों ने छात्रों की एक न सुनीं और उन्हें वापस लौटा दिया गया। वहीं ड्रेस में आने वाले छात्र-छात्राओं का ताली बजाकर स्वागत किया। वहां पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. राघव झा, डॉ. रूचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. आकाश मिश्रा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. जानकी सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में करीब 6 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से करीब 25 प्रतिशत ड्रेस पहनकर आ रहे हैं। बिना ड्रेस में आने वाले छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ड्रेस कोड पूरी तरह से लागू होने पर बाहरी तत्वों पर अंकुश लगेगा। - डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed