फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students submitted memorandum to the principal regarding admission

प्रवेश को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students submitted memorandum to the principal regarding admission
बाजपुर प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने हंगामा कर प्रभारी प्राचार्य को कुमाऊं विवि कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार के नेतृत्व में छात्र बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी को कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मयंक ने कहा कि कोरोना के चलते स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे छात्रों को अंतिम अवसर दिया जाए जिससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं हो सके। जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां छात्र संघ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, दानिश मंसूरी, दिनेश प्रजापति, मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमनदीप कांबोज, हरदीप, सूरज थापा, हर्षित कुमार, दलजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed