फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students on Strike

सितारगंज में आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students on Strike
राजकीय महाविद्यालय में आमरण अनशन पर बैठे छात्र। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने चार सूत्री मांगों के लिए कॉलेज में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे तीन छात्रों ने मांगें पूरी होने तक अन्न, जल त्यागने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंकित गोयल, देवेश कुमार और अमित बोरा आमरण अनशन पर बैठ गए। छात्र नेता गोयल ने कहा कि प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत करने या परीक्षा से पूर्व कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने, बीएससी के छात्रों लिए प्रयोगशाला उपकरणों की जल्द से जल्द व्यवस्था करने, बीए के प्रत्येक विषय में एक-एक प्राध्यापक की नियुक्ति करने, कॉलेज में एमए की कक्षाएं चालू करने आदि की मांग लगातार की जा रही है। मांगों पर सुनवाई न होने पर मजबूरी में अनशन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजपुर कॉलेज में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म
बाजपुर। पांच सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत चार छात्रों को शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी और डॉ. विमल लखटकिया ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भूख हड़ताल पर बैठे छात्र संघ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव और रितिक यादव की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के बाद दोनों छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर सचिन सिंह और मो. आजम के साथ फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी। दोपहर में प्रभारी प्राचार्य ने आंदोलन कर रहे छात्रों से वार्ता की। स्थानीय स्तर की मांगों को जल्द ही पूरा करने और अन्य मांगों को शासन स्तर पर भेजकर हल कराने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने सहमति जताई। वहां पर सूरज थापा, आकाश सक्सेना, सत्यम सागर, दीपक आदि थे।

खटीमा में छात्रों की भूख हड़ताल जारी
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में पांच सूत्री मांगों के लिए छात्रों की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कोतवाल नरेश चौहान ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नेता नहीं माने। वहां पर दीपक मुडेला, नीरज कन्याल, सुलाखा सिंह, मोहत सिंह, राजवीर सिंह, अरविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed