{"_id":"58f262854f1c1b042bcf60c3","slug":"students-locked-college-gate-demanding-yoga-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कक्षा शुरू करने की मांग, कॉलेज में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कक्षा शुरू करने की मांग, कॉलेज में तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
योगा क्लास की मांग करते छात्र कॉलेज गेट पर तालाबंदी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में योग डिप्लोमा की कक्षा शुरू न होने से भड़के छात्रों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी की। शनिवार को छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज पांडे की अगुवाई में कई छात्र एकत्र होकर प्राचार्या कार्यालय के पास पहुंचे और हंगामा काटा। उसके बाद कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी, इससे कुछ देर तक शिक्षण कार्य प्रभावित रहा।
आरोप है कि डेढ़ माह पहले छात्रों ने आंदोलन चलाया था। कॉलेज प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था। लेकिन कुमाऊं विवि प्रशासन की तरफ से मांग को पूरा नही किया गया। उन्होंने योग कक्षाके प्रति उच्च शिक्षा विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
छात्रों ने कहा कि इस मामले को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के समक्ष रखा जायेगा। मौके पर उमेश कुमार, भीमकेश, रजत राठौर, दीपक कुमार, अरुण कुमार, सचिन भट्ट, रोशन कुमार, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि थे।