फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students assessed on getting assurance of admission

सभी को प्रवेश मिलने के आश्वासन पर मान गए छात्र

Sun, 13 Aug 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Sun, 13 Aug 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Students assessed on getting assurance of admission
छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष दीपांशु रावत को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाते विधायक सौरभ बहुगुणा।  - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने और बीएससी व बीकॉम की कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आमरण अनशन विधायक के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कॉलेज में पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुद धरने पर बैठूंगा।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 10 बजे से राजकीय महाविद्यालय सिसौना में छात्र महासंघ के सचिव दीपांशु रावत के नेतृत्व में शुरू हुआ आमरण अनशन रविवार को शाम करीब चार बजे खत्म हो गया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने अनशनकारी छात्रों का हाल जाना और उनकी मांगें सुनीं। इसके बाद सौरभ ने उच्च शिक्षा निदेशक से फोन पर बात कर कालेज में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने को कहा। विधायक ने कहा हाईकोर्ट के आदेश के तहत कालेज प्रबंधन द्वारा सीमित 120 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा था। अगर, पिछले वर्ष सीमित सीटों से अधिक प्रवेश हुए हैं तो इस बार भी अधिक होंगे।
विज्ञापन


ऐसा नहीं हुआ तो वह भी धरने पर बैठेंगे। कहा जो छात्र प्रवेश के मानकों से बाहर होंगे, उन्हें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने छात्रों की मांगों को शिक्षा सचिव व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अनशनकारी छात्र महासंघ के सचिव दीपांशु रावत, छात्र संघ अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, उपाध्यक्ष अजय कठायत, छात्र नेता परवेज पटौदी, भाष्कर सिंह राना, अमित विश्वास, जयदेव पाल, राहुल राय, देवाशीष, दीपक कुमार, मिथुन, सरोज मंडल मान गए। विधायक ने सभी छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वहां कालेज के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल जिंदल, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अजय जायसवाल, राकेश त्यागी, डालचंद राजपूत, उदय सिंह राणा, ज्योति दास, सुनम आदि थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed