फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students are making rounds of the college for marksheet

Udham Singh Nagar News: अंकतालिका के लिए कॉलेज के चक्कर काट रहे छात्र

Sun, 18 Jan 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students are making rounds of the college for marksheet
काशीपुर। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को दो वर्षों से अंकतालिका के लिए भटकना पड़ रहा है। कॉलेज के चक्कर काटने के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है। अब छात्र ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर मार्कशीट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

अल्ली खां निवासी आलमगिर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सत्र 2021-24 तक उन्होंने राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में से बीए किया है। अंकतालिकाएं उपलब्ध न होने से उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं में शामिल होने में समस्या आ रही है। स्नातक पूर्ण होने के बाद भी अंकतालिकाएं महाविद्यालय को प्राप्त नहीं हुई हैं। छात्र करीब दो साल से कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। प्राध्यापक इधर-उधर की बातें करके चक्कर कटवाने में लगे हैं लेकिन इस विषय में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया कि उनके साथी मोहम्मद फैजान, फैजान मलिक, मोहम्मद समीर की मार्कशीट नहीं मिली है। उन्हें भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही अंकतालिकाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट:
पुरानी अंकतालिका के संबंध में छात्र-छात्राएं आते रहते हैं। यह छात्र भी आया होगा। 13 जनवरी को इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा गया है। छात्र की अंकतालिकाएं मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. अनुराग अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed