फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student Kritika Madan scored 99.4 percent marks in CBSE Intermediate exam on the basis of self study

CBSE Results 2025: सेल्फ स्टडी के दम पर कृतिका ने पाया मुकाम, 99.4 फीसदी अंक पाए; सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

Tue, 13 May 2025 11:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 May 2025 11:12 PM IST
सार

CBSE Board Results 2025: सेल्फ स्टडी के दम पर कृतिका ने सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में न सिर्फ टॉप किया बल्कि देश में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

विज्ञापन
Student Kritika Madan scored 99.4 percent marks in CBSE Intermediate exam on the basis of self study
कृतिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है’। इस कहावत का चरितार्थ कर दिखाया आरएएन पब्लिक स्कूल भूरारानी रुद्रपुर की छात्रा कृतिका मदान ने। सेल्फ स्टडी के दम पर कृतिका ने सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में न सिर्फ टॉप किया बल्कि देश में तीसरा स्थान भी हासिल किया।

विज्ञापन

रुद्रपुर के सिविल लाइंस निवासी कृतिका के पिता अनिल मदान बिजनसमैन हैं। उनकी स्पेयर पार्ट की होलसेल की दुकान है। उनकी मां अंजलि गृहिणी हैं। कृतिका बताती हैं कि उन्होंने आज तक सेल्फ स्टडी ही की है, किसी कोचिंग और ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। दिन में तीन से चार घंटे वह अपनी पढ़ाई पर देती हैं। दिन में समय की उपलब्धता के हिसाब से वह समय निकालकर अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं।

विज्ञापन


इसी का परिणाम रहा कि एकाउंटस, बिजनेस और पेंटिंग में 100-100 फीसदी तो अंग्रेजी में 98 और इकोनॉमिक्स में 99 फीसदी अंक हासिल किए। आगे उनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश के विकास में अपनी सहभागिता देना है। बताया कि परिवार ने कभी भी उसे पढ़ाई के लिए फोर्स नहीं किया। उसे अपने हिसाब से अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। बताया कि आगे उनका लक्ष्य सीयूईटी की परीक्षा पास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कृतिका को फोन पर दी बधाई
सीबीएसई के घोषित नतीजों में बारहवीं की छात्रा कृतिका मदान के टॉपर होने पर उनको बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा है। विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी सुशील गाबा सहित बड़ी संख्या में लोग सिविललाइंस में अनिल मदान के घर पहुंचे। उन्होंने उनकी बेटी कृतिका के साथ पूरे परिवार को बधाई दी। विधायक ने अपने फोन से कृतिका की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कराई। मुख्यमंत्री ने कृतिका को उनकी सफलता पर बधाई दी। कहा कि बेटियां ने परिजनों का नाम रोशन किया है। उन्हाेंने सफलता पर कृतिका को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां पर सोहन लाल मदान, मनोज मदान, गुरमीत सिंह, मनोज छबड़ा, राजेश पप्पल, रोहित मदान, मन्नी गुंबर, किशन लाल नारंग सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed