{"_id":"68fa6ced4287b6878608d1aa","slug":"struggle-to-get-seats-for-bareilly-tanakpur-pilibhit-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-131895-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बरेली, टनकपुर, पीलीभीत के लिए सीट पाने की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बरेली, टनकपुर, पीलीभीत के लिए सीट पाने की जद्दोजहद
Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भैया दूज पर रोडवेज की बसों में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। नजदीकी स्टेशनों के लिए सीटों की मारामारी रही। डिपो प्रबंधन ने बरेली रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए। यूपी परिवहन निगम की बसें भी यात्रियों से ठसाठस भरकर रवाना हुई।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही यात्रियों का रोडवेज बस अड्डे में पहुंचने सिलसिला शुरू हो गया था। बरेली, टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत की अधिक सवारियां थीं। सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने स्वयं मोर्चा संभाला। वह व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। स्टेशन इंचार्ज संचालन दीवान लाल और अन्य अधिकारी भी यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम करने में जुटे रहे।
एजीएम कौशल ने बताया कि बरेली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी। बरेली हर दिन तीन बस जाती हैं। बृहस्पतिवार को चार बस बरेली भेजी गई। बसों के चार अतिरिक्त फेरे लगाए गए। टनकपुर, पीलीभीत जाने वाले सभी यात्रियों को सीट मिल गई थी। दीपावली के बाद दो दिन तक सुनसानी झेलने के बाद भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ना रोडवेज के लिए मुफीद रहा। यूपी परिवहन निगम की बसों ने भी बहती गंगा में हाथ धोए।