फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stray animals on the road in fog pose a threat to life

Udham Singh Nagar News: कोहरे में सड़क पर बेसहारा पशुओं से जान का खतरा

Mon, 29 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Stray animals on the road in fog pose a threat to life
रुद्रपुर। तराई में लगातार हो रही कोहरे की दस्तक के बीच बेसहारा पशु वाहन चालकों के जान का खतरा बन रहे हैँ। व्यस्ततम नैनीताल हाईवे हो, स्टेट हाईवे या आंतरिक सड़कें, हर तरफ बेसहारा जानवरों का जमावड़ा रहता है। यह पशु वाहनों से टकरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नैनीताल हाईवे में डीडी चौक के पास से लेकर सिडकुल चौक, टांडा मोड़, मटकोटा-दिनेशपुर स्टेट हाईवे पर हर समय बेसहारा जानवरों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन

सड़क पर विचरण कर रहे बेसहारा जानवरों से कोहरे के दौरान वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। वाहन संचालन के दौरान अचानक बेसहारा जानवर सामने आने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को चंदननगर (दिनेशपुर) निवासी युवक अनुपम सरकार (21) अपने साथी के साथ बाइक पर सिडकुल काम पर जा रहा था। जयनगर के पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक के सामने बेसहारा पशु आ गया। टक्कर में अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को उसका निधन हो गया। बेसहारा जानवरों के वाहनों से टकराने की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। खासकर दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। बेसहारा जानवरों के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी तक नहीं लगी है।


सड़कों पर विचरण करने वाले बेसहारा जानवरों के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बेसहारा जानवरों के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने का प्रयास किया जाएगा।
-मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रशासन) रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed