{"_id":"60afebd08ebc3e0bf318227f","slug":"stone-throwing-in-bakery-rudrapur-news-hld425715266","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तलवार और डंडे से हमला, बेकरी में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर तलवार और डंडे से हमला, बेकरी में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पांच युवकों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर के साथ ही बेकरी पर पथराव करने के साथ ही बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी तहरीर में वार्ड नंबर 23 रंपुरा निवासी राजवती का कहना है कि उसके पति चंद्रपाल कोली घर में बेकरी चलाते हैं। दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है। मोहल्ले में कुछ युवक जुआ और नशीले पदार्थ बेचते हैैं। बुधवार सुबह इसको लेकर युवकों के साथ उनके पति का झगड़ा हुआ था।
इसकी रंजिश रखते हुए खाए पांच युवक लाठी डंडे, रॉड और तलवार लेकर बृहस्पतिवार की रात उसके घर में घुस गए। एक आरोपी ने तलवार से उसके पति के सिर पर वार किया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने पर उसके पति को लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा गया। उसके शोर मचाने पर उसका देवर रामसेवक, मोहल्ले के ही राजकुमार और अन्य लोग पहुंचे और उसके पति को बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा घर और बेकरी में पथराव कर किया। इसमें वहां रखे सामान के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।