फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stole the parts by uprooting the AC from the roof of the hospital

अस्पताल की छत से एसी उखाड़कर पार्ट्स चुराए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Stole the parts by uprooting the AC from the roof of the hospital
रुद्रपुर जिला अस्पताल की छत से उखाड़े गए एसी के पार्ट्स। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार को दिनदहाड़े दो नाबालिगों ने जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत से एसी उखाड़कर पार्ट्स चुरा लिए। चोरी की भनक लगने पर पीआरडी जवान ने एक नाबालिग को पकड़ लिया जबकि दूसरा हाथ झटककर भाग गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते तीमारदारों के हेलमेट चोरी, नलों के टोंटियां और विद्युत ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी होना आम बात हो गई है। चोरों ने रविवार को एसी के पार्ट्स चुरा लिए। आशंका है कि चोर एसी को उखाड़कर ले जाना चाह रहे थे लेकिन भारी वजन होने के कारण उठा नहीं सके। एसी के पार्ट्स उखाड़ने की आवाज होने पर तैनात पीआरडी जवान सुभाष ने मौके पर पहुंचकर दो नाबालिगों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इनमें से एक नाबालिग भाग गया। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि जिला अस्पताल में आए दिन नलों की टोंटियां और तीमारदारों के हेलमेट चोरी हो रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed