फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sterilization of Stray Dogs

एबीसी केंद्रों पर हो लावारिस जानवरों का बधियाकरण : डीएम

Fri, 14 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of Stray Dogs
रुद्रपुर में पशु क्रूरता के निवारण समिति की बैठक करते डीएम।
शहरों क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों को लेकर बनाएं एसओपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को चारागाह एवं पशुधन के उपयोग के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के एबीसी केंद्रों पर लावारिस जानवरों विशेषकर कुत्तों के बधियाकरण की कार्यवाही की जाए। कहा कि गोशाला संचालकों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने सीवीओ को गोशाला संचालन के लिए मिलने वाली अनुदान राशि को हर साल समय से उपलब्ध कराने के लिए शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की बढ़ती तादाद को देखते हुए एसओपी बनाने के निर्देश दिये। सीडीओ और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मृत पशुओं के निपटान के लिए इलेक्ट्रिक भट्टी के बारे में जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसील स्तर पर पांच स्थानों पर गोशाला के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और इनको एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाएगा। वहां पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.केके जोशी, जगदीश गोयल, भीमसेन गर्ग, रामस्वरूप सिंह चौहान, नारद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed