{"_id":"656a2dbdf4a7869cb60f1915","slug":"state-tax-mobile-team-renowned-company-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-5198-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य कर सचल दल ने काशीपुर में पकड़ा नामी कंपनी का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य कर सचल दल ने काशीपुर में पकड़ा नामी कंपनी का माल
Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
काशीपुर। राज्य कर सचल दल की टीम ने एक नामी कंपनी का माल पकड़ा। पकड़े गए माल का कोटद्वार की फर्म के नाम पर ईवे बिल काटा गया था, जबकि माल काशीपुर की एक फर्म में उतारा जा रहा था।
राज्य कर विभाग को काफी समय से नामी कंपनी के माल को अन्य जगह पर उतारने की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार शाम आयकर अधिकारी संतोष कुमार व सतीश को सूचना मिली कि जसपुर खुर्द स्थित बांसियोवाला मंदिर रोड पर एक नामी कंपनी का कॉस्मेटिक का माल उतारा जा रहा है। राज्य कर विभाग के सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर रणवीर सिंह के निर्देशन में कार्रवाई कर काशीपुर की एक फर्म में माल उतार रहे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से उतारे गए माल की कीमत लगभग 11 लाख रुपये से अधिक थी। कोटद्वार की फर्म के नाम पर ई वे बिल काटा गया था, जबकि माल काशीपुर में उतारा जा रहा था। ट्रक और माल को सचल दल ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है उक्त माल हल्द्वानी से लादा गया था। राज्य सचल दल की टीम के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति पहले इसी कंपनी के अधिकृत डीलर के यहां काम करता था। व्यापारी के खिलाफ जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।