फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Startup is ready to run.

आईआईएम ने अपनी कसौटी पर परखे आठ स्टार्टअप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Startup is ready to run.
काशीपुर आईआईएम में आयोजित स्टार्टअप कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्टार्टअप प्रबंधक। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दो करोड़ की फंडिंग के लिए आईआईएम ने सोमवार को आठ स्टार्टअप को अपनी कसौटी पर परखा। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के अंतर्गत चयनित 15 स्टार्टअप में से आठ के प्रबंधकों ने प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान ऑनर ऑफ इंडिया ज्यूरी के समीर रस्तोगी और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के प्रमुख अन्वेषक प्रो. कुणाल ने सभी स्टार्टअप से अलग-अलग बात कर उनके प्रोजेक्ट और मार्केट डिमांड संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही उनसे जाना कि उनको योजना के अंतर्गत कितनी फंडिंग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी रोड स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) को मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्कीम के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत सरकार से पांच करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें से दो करोड़ रुपये की फंडिंग के लिए नए स्टार्टअप को आमंत्रित किया गया था। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के प्रमुख अन्वेषक प्रो. कुणाल ने बताया कि इस योजना के तहत संस्थान ने देशभर के स्टार्टअप से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत देशभर के 160 स्टार्टअप ने ऑनलाइन आवेदन किया। इस स्कीम के अंतर्गत संस्थान की दस सदस्यीय कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदन का बारीकी से अध्ययन करने के बाद 15 लोगों का स्टार्टअप के लिए चयन किया। सोमवार को आईआईएम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित 15 स्टार्टअप में से आठ के संचालक अपने प्रोडक्ट की मार्केट में डिमांड व फंडिंग आवश्यकता को लेकर पहुंचे। यहां पर ऑनर ऑफ इंडिया ज्यूरी के समीर रस्तोगी और स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के प्रमुख अन्वेषक प्रो. कुणाल ने सभी नए स्टार्टअप के संचालकों से अलग-अलग बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी स्टार्टअप से अलग-अलग जाना कि वह कितना अपने उद्योग को सफल कर सकते हैं। उनकी संभावनाओं को लेकर भी ज्यूरी ने सवाल-जवाब किए।
उधर, आईआईएम के निदेशक कुलभूषण बलूनी ने कहा कि हम नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के मकसद से ओएनजीसी, भेल, एचपीसीई आदि संगठनों से फंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे भारत के भविष्य के रुप में देखे जाने वाले स्टार्टअप उद्यमियों को आगे बढ़ाने की संभावना मिल सकें।
आईआईएम संस्थान में यह पहुंचे नए आठ स्टार्टअप
- बिगोहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली,
- ओरमा, दिल्ली
- रिक्यूव रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र
- एसएनएन एडुवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा
- सिल्वरहुक इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद
- अपशिष्ट विंग अपशिष्ट प्रबंदन समाधान प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़
- उत्तर पूर्वी बांस, गुहाटी
- फारुखी एनिमल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed