{"_id":"69960977f023bf02f00eabb5","slug":"stadium-tiraha-and-maharana-pratap-chowk-will-be-beautified-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139410-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्टेडियम तिराहा व महाराणा प्रताप चौक का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्टेडियम तिराहा व महाराणा प्रताप चौक का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में जिला विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख आठ चौराहों के कायाकल्प की नगर निगम प्रशासन ने योजना तैयार की है। इसके तहत पहले चरण में महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम तिराहा (ननकाना साहिब तिराहा) के सौंदर्यीकरण के लिए निविदा जारी कर दी गई है।
मेयर दीपक बाली ने बताया कि इन दोनों चौराहों पर करोड़ों की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। बताया कि महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण दो चरणों में होगा। प्रथम चरण के लिए 4.96 करोड़ की निविदा जारी हो चुकी है। दूसरे चरण में लाइटिंग और अन्य सजावटी कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये अलग से खर्च किए जाएंगे। इसके अलाव स्टेडियम (ननकाना साहिब) तिराहा के साैंदर्यीकरण के लिए 3.86 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
मेयर ने बताया कि पहले चरण के इन दो चौराहों के बाद, नगर निगम क्षेत्र के छह अन्य प्रमुख चौराहों का भी जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।
मार्च से शुरू होगा धरातल पर काम
बीते वर्ष दिसंबर में मेयर दीपक बाली और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों (अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी व आर्किटेक्ट हेम जोशी) ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद अब यह योजना धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि मार्च माह तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।