फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ST Cricket Club Won

एसटी क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
ST Cricket Club Won
सितारगंज में एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राफी देते सुरेश गंगवार व हरीश दुबे। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मैच में एसटी क्रिकेट क्लब ने नानकमत्ता की टीम को तीन विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड आठ सिंह कालोनी के मैदान में खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर नानकमत्ता की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी एसटी क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.3 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज रामसेवक ने तीन छक्कों के साथ मैच जिताया। विकेट कीपर बॉबी ने 54 रनों का योगदान किया। बॉबी भट्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाया गया। वहां पर अंपायर हनीफ पाशा और मनदीप सिंह, आंखों देखा हाल कासिम मलिक और निजाम खान ने सुनाया। इधर, भाजपा नेता सुरेश गंगवार एवं पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, वरिष्ठ खिलाड़ी असलम हुसैन, मुकुल त्रिपाठी, इश्तिकार हुसैन, कमेटी के संयोजक अशरफ अंसारी, मोइन खान, शक्ति त्रिपाठी, करन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed