फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ST Cricket Club Wins The Match

एसटी क्रिकेट क्लब ने नकटपुरा को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
ST Cricket Club Wins The Match
सितारगंज में एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाते अतिथि। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर में एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में एसटी क्रिकेट क्लब की टीम ने नकटपुरा की टीम को 72 रनों ने करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिंह कॉलोनी के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि इस्तिखार हुसैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में नकटपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लेते हुए एसटी क्रिकेट क्लब की टीम को बल्लेबाजी का मौका दिया। 12 ओवर के मैच में चार विकेट गवांकर एसटी क्रिकेट क्लब की टीम ने 150 रन बनाए। जवाब में उतरी नकटपुरा की टीम पांच विकेट खोकर 78 रन पर ढेर हो गई। एसटी क्रिकेट क्लब के सूरज ने 27 रनों का योगदान करते हुए तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति रुचि दिखाएं। अंपायर हनीफ पाशा, नईम अहमद रहे। वहां संयोजक असरफ अंसारी, निजाम खान, नासिर, करन शर्मा, असलम हुसैन, कासिम मलिक, फिरोज खान, प्रमोद रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed