फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP Takes Monthly Meeting

जिले से भेजी टीम ने नशे का सामान पकड़ा तो थाना प्रभारी नपेंगे: एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
SSP Takes Monthly Meeting
रुद्रपुर के पुलिस कार्यालय में निर्देश देते एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि पुलिस के स्तर पर मामलों में समझौते के प्रयास न किए जाएं। उन्होंने लूट, डकैती और महिला अपराध संबंधी अपराधों की विवेचना दो महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी ने निर्देश दिए कि संदिग्ध और नशेड़ी व्यक्तियों की चेकिंग में कईं थाना प्रभारी सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर किसी थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से टीम भेजकर नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई होगी। मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। थानों में रोजाना प्राप्त शिकायतों का उसी दिन निस्तारण किया जाय। कहा कि थाना प्रभारी अपने अधीन आरक्षियों के कार्यों की मानीटरिंग जरूर करें। वहां पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन

एम्प्लॉय ऑफ द मंथ बनीं बसंती आर्या
रुद्रपुर। एसएसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या को एम्प्लॉय ऑफ द मंथ और प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट को वृहद वृक्षारोपण करने पर एक-एक हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कांस्टेबल भूपेंद्र यादव, प्रियंका कोरंगा, प्रियंका आर्या को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed