फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP got angry, then a case of fraud was registered

Udham Singh Nagar News: एसएसपी हुए नाराज, तब धोखाधड़ी का दर्ज हुआ केस

Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
SSP got angry, then a case of fraud was registered
काशीपुर। एसएसपी की नाराजगी के बाद काशीपुर पुलिस ने शहर के सैकड़ों लोगों की लाखों की रकम लेकर फरार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीडितों ने भाजपा नेता दीपक बाली के साथ कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी लेकिन केस दर्ज नहीं किया। जबकि आरोपी ने तहरीर देने वालों के खिलाफ ही मुरादाबाद में केस दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी पीड़ित रुद्रपुर में एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिले और उन्हें आपबीती बताई। इस बहुचर्चित मामले में अभी तक केस दर्ज न करने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने नगर निगम के एक कर्मचारी भगवानदास की तहरीर पर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला ओझान निवासी भगवानदास ने प्रार्थनापत्र में कहा कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान मुरादाबाद के थाना भगतपुर निवासी युवक से हुई थी। उसने बताया था कि उसकी बैकिंग कंपनी है और भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है। बैंक को केंद्र सरकार से विशेष छूट मिली है। इसलिए वह अपनी बैंक में जमा रकम पर दस फीसदी का ब्याज वार्षिक देता है। यदि किसी महीने ब्याज नहीं लिया तो चक्रवर्ती ब्याज भी मिलेगा। तब उसने उसकी इन बातों पर विश्वास करते हुए 25 लाख रुपये जमा करा दिए।

इसके बाद उसने इस योजना में प्रेम कुमार, तनुज चौहान, अरविंद कुमार, शिवम यादव, विनय चौहान, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, गणेश आदि से भी लाखों रुपये ले लिए। बाद में वह सभी को झांसा देकर 12 अप्रैल 2024 को फरार हो गया। बताया कि उसने जो चेक दिए थे वह बाउंस हो गए। 22 अप्रैल 2024 को आरोपी से जब रुपये वापस मांगें तो उसने उसे धमकी दी। एसएसपी ने इस मामले में काशीपुर कोतवाली पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed