{"_id":"570167db4f1c1b1e29c8122d","slug":"ssp-calls-the-so-to-the-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने एसओ को लिया लाइन हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने एसओ को लिया लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की बैठक में नदारद रहने पर एसओ हिमांशु पंत को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई गिरीश चंद्र को प्रभारी एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
रविवार को थाना परिसर में हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि वह इस क्षेत्र से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। प्रशिक्षु आईपीएस रहते हुए दिनेशपुर थाने से एसओ के रुप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इस बार जिले भर में जनप्रतिनिधियों की बैठक की शुरूआत भी वह दिनेशपुर से कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सालों पुराने ‘जागते रहो’ वाले सिस्टम को फिर से जीवित करना होगा। उन्होंने भयमुक्त वातावरण के लिए ग्राम मोहल्ला सुरक्षा कमेटियों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में हिमांशु सरकार, सोबन कोरंगा, राजेश बजाज, सुब्रतो गोस्वामी, विपिन गाबा, विकास सरकार, अनादि मंडल, हरपाल सिंह चीमा, सुधीर राय, आदित्य मल्लिक, प्रशांत मालाकार, अशोक प्रधान, शंकर नगरकोटी आदि मौजूद थे। इधर एसएसपी ताकवाले जब बैठक लेने थाने पहुंचे तो एसओ पंत बिना बताए गायब हो गए। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।