{"_id":"57f007934f1c1bb8655741b8","slug":"ssi-traders-besiege","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसएसआई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसएसआई को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने पहले अंडा व्यापारी की गोली मारकर घायल करने का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। गुस्साएं व्यापारियों ने प्रभारी कोतवाल का घेराव कर खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या के डर से व्यापारी रिश्तेदारी में रहने को मजबूर है।
शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी कोतवाल अमन चड्ढा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त की रात अंडा व्यापारी शमशाद हुसैन मेन बाजार स्थित अपनी अंडों की दुकान बंद करके अपने पुत्र के साथ बाइक पर घर महुआडाबरा जा रहा था। सूत मिल के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर शमशाद को घायल कर दिया था।
घायल के बेटे मोहम्मद शानू ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। अंडा व्यापारी डर के कारण दुकान खोलने नहीं आ रहा है और न ही वह अपने घर महुआडाबरा में रह रहा है। हत्या की आशंका से वह अपने रिश्तेदारी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में रह रहा है।
विज्ञापन
उसके परिवार के सदस्य भी घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रभारी कोतवाल अमन ने बताया कि पुलिस को घटना संबंधी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगेे हैं। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। बहुत शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घेराव करने वालों में त्रिलोक अरोरा, नासिर अली, अंकुर बंसल, सतीश अरोरा, अजाज अहमद, विमल अग्रवाल, हरिओम अरोरा आदि शामिल थे।