फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Spot line inspector and two policemen

दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Fri, 10 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 ट्रांजिट कैंप थाने में कांग्रेस कार्यकर्ता से अभद्रता और गालीगलौज करने के आरोप में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को ट्रांजिट कैंप निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप यादव किसी मामले में ट्रांजिट कैंप थाने गए।

प्रदीप यादव के मुताबिक थाने में तैनात कांस्टेबल अब्दुल मलिक ने उससे गाली गलौज करते हुये अभद्रता की। इसकी शिकायत प्रदीप ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ से की। इस पर बेहड़ थाने पहुंचे और उन्होंने प्रभारी एसओ जसवंत सिंह से मामले की जानकारी चाही। लेकिन, एसओ बेहड़ की बात सुने बगैर थाने से चले गए। इससे गुस्साए बेहड़ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। बेहड़ के धरने पर बैठने की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने में पहुंचे और धरने पर बैठ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दोनो के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर बेहड़ का धरना समाप्त  कराया।
विज्ञापन

एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले मामले को गंभीरता से लेते हुये दरोगा व कांस्टेबल को कांग्रेस कार्यकर्ता से गाली गलौज व अभद्रता करने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। उधर सूत्र बताते है कि कांस्टेबल व कांग्रेसी प्रदीप यादव के बीच कुछ समय पहले गैस सिलेंडर को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में पकड़े गए चोर को 151 में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने पर ठुकराल ने खोला मोर्चा
 ट्रांजिट कैंप थाने के दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के खिलाफ विधायक राजकुमार ठुकराल ने दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी का घेराव कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों को दोबारा बहाल करने की मांग की। 

विधायक ठुकराल ने कहा कि ट्रांजिट कैंप थाने के एसआई जसवंत सिंह पिछले कुछ समय से अवैध शराब बेचने वालों और गलत काम करने वाले लोगों पर नकेल कस रहे थे। आरोप लगाया कि उनकी यह कार्रवाई कुछ कांग्रेस नेताओं को नागवार लग रही थी। जिसके चलते बृहस्पतिवार रात पूर्व मंत्री कांग्रेसियों के साथ कुछ कांग्रेसी अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए धरने पर बैठ गए। सत्ता पक्ष के इन लोगों के दबाव में आकर कैंप थाने के दरोगा जसवंत सिंह और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। ठुकराल ने कहा सत्ता के दबाव में आकर पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने से पुलिस का मनोबल गिरेगा। उन्होंने लाइन हाजिर पुलिस कर्मियों को दोबारा बहाल करने की मांग की। एसएसपी का घेराव करने वालों में पार्षद सविता अधिकारी, दिलीप अधिकारी, रमेश, रतन दास, अर्जुन विश्वास, मिलन सिंह, प्रेमपाल गंगवार, डालचंद्र, भीम सिंह आर्य, सरोज चौहान, नीलम आर्य, विश्वजीत मंडल आदि थे। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed