फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports.

जूडो में यूएस नगर और देहरादून के खिलाड़ी छाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sports.
रुद्रपुर स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार से अंडर-14 व 17 आयु वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, नैनीताल, यूएस नगर और देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज आदि के 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग के 23 किलोग्राम भार वर्ग में यूएस नगर की मोरकली ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली ने बताया कि बालिका वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून की अदिति, 32 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की दिव्या, 36 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की आरुषी पांडे प्रथम रहीं। 40 किलोग्राम भार वर्ग में यूएस नगर की काजल, 44 किलोग्राम भार वर्ग में यूएस नगर की प्रियंका रावल व 44 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की भूमिका देवराड़ी ने प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 बालिका वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में यूएस नगर की यशोधरा, 40 किलो में देहरादून की अंशिका, 44 किलो में यूएस नगर की किरन, 48 किलो में यूएस नगर की रीता प्रथम रहीं। 52 किलो में यूएस नगर की दिया मेहता, 57 किलो में यूएस नगर की हिमानी, 63 किलो में नैनीताल की संजना, 70 किलो में यूएस नगर की प्रिया यादव और 70 प्लस भार वर्ग में नैनीताल की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के बालक वर्ग के परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग के 25 किलो भार वर्ग में देहरादून के स्वराज ने स्वर्ण पदक जीता। 30 किलो भार वर्ग में देहरादून के कार्तिक, 35 किलो भार वर्ग में देहरादून के अभिनव, 40 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के रिंकू, 45 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के सोयम, 50 किलो भार वर्ग में देहरादून के धीरज पांडे, 50 प्लस भार वर्ग में देहरादून के गौरव आर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग के 40 किलो में देहरादून के नितिन बिष्ट, अंडर-45 किलो भार वर्ग में देहरादून के ध्रुव गुप्ता, 50 किलो भार में नैनीताल के पुष्कर प्रथम रहे। 55 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के मोहित गिरी, 60 किलो भार में देहरादून के पीयूष भंडारी, 66 किलो भार में देहरादून के कार्तिक पवार, 73 किलो भार वर्ग में देहरादून के धीरज और अंडर-90 किलो भार में यूएस नगर के हीरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed