{"_id":"59553e5f4f1c1b3f0e8b4588","slug":"speed-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"गति अवरोधक लगवाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गति अवरोधक लगवाने की कवायद शुरू
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों में गतिअवरोधक (स्पीडब्रेकर) और सांकेतिक बोर्ड सहित अन्य चिन्ह लगाने के लिए एआरटीओ ने पीडब्लूडी और एनएच के अधिकारियों को पत्र भेजकर शीघ्र इस समस्या का समाधान करने को कहा है। बीती 19 जून को एनएच 74 रुद्रपुर हाइवे पर आईजीएल के गेट नंबर छह के पास तीव्र मोड़ होने के चलते जसपुर के एक बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी।
इसका संज्ञान लेकर डीएम ने बीती 20 जून को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक ली थी। बैठक में सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर गति अवरोधक, यातायात चिन्ह, थर्मोप्लास्टिक पेंट, कैट आई लगाने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए गए थे, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। एआरटीओ ने 28 जून को पीडब्लूडी और एनएच के ईई को पत्र लिखकर एनएच 74 हाइवे आईजीएल गेट नंबर छह के बाजपुर रोड के पास गतिअवरोधक और सांकेतिक बोर्ड लगवाने को कहा है।
विज्ञापन
बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर छह के पास जसपुर के एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसको लेकर दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की समस्त सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड और स्पीड ब्रेकर सहित यातायात चिन्ह को लगाने के लिए पीडब्लूडी और एनएच अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
अनीता चंद, एआरटीओ प्रशासन, परिवहन विभाग काशीपुर।