फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Someone will get the rising sun and someone will play the guitar

Udham Singh Nagar News: किसी को मिलेगा उगता सूरज तो कोई बजाएगा गिटार

Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Someone will get the rising sun and someone will play the guitar
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में महज नौ दिन शेष बचे हैं। नामांकनपत्रों की जांच वापसी के बाद अब प्रत्याशियों को सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। इसमें किसी के हिस्से उगता हुआ सूरज आएगा तो कोई गिटार पर अपने लिए वोट मांगेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 4568 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसमें 3887 ग्राम पंचायत सदस्य, 372 ग्राम प्रधान, 273 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 35 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए कुल 8655 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में 432 पर्चे निरस्त कर दिए गए। साथ ही 1485 लोगों ने चुनाव लड़ने से पीछे हटते हुए अपना नामांकनपत्र वापस ले लिया। जिले में 2155 ग्राम पंचायत सदस्य, 11 ग्राम प्रधान व छह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायत सदस्य की 808, ग्राम प्रधान की 362, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 267 और जिला पंचायत सदस्य की 35 सीटों के लिए कुल 4754 प्रत्याशियों के मध्य चुनाव होना है। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय सहित विकासखंडों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट, कलम दवात, चश्मा, छाता, गिटार आदि चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों को अनानास, इमली, घंटी, कोट, क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को अनार, जग, जीप, बेलन व गिटार तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को आम, पपीता, नल, पेंसिल, सिलिंडर आदि चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनाव प्रचार गति पकड़ेगा। प्रत्याशी घर-घर अपने चुनाव चिह्न को पहुंचाने की जुगत में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed