फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Snake charmers had stolen in Ratanpuri, four arrested

सपेरों ने की थी रतनपुरी में चोरी, चार गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Snake charmers had stolen in Ratanpuri, four arrested
गदरपुर में चोरी का खुलासा करते एएसपी राजेश भट्ट, पीछे खड़े चोरी के आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। पुलिस ने शनिवार को ग्राम रतनपुरी में दो घरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सपेरे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना परिसर में एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को ग्राम रतनपुरी निवासी दलीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया था कि चोरों ने उसके घर से जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले थे, जिसमें दिखे संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रेमनगर मोड़ के पास से एक कार और बाइक में सवार चार लोगों को पकड़ा था। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम केवलनाथ निवासी ग्राम रंगमहल थाना सूरतगढ़ जिला गंगानगर (राजस्थान), रविंद्र नाथ प्रथम और रविंद्र नाथ द्वितीय निवासी ग्राम खोलिका थाना सिरसा जिला (हरियाणा) और रिंकू नाथ निवासी ग्राम रंगमहल थाना सूरतगढ़ जिला गंगानगर (राजस्थान) बताया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना में लिप्तता की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 25,370 की नकदी, चांदी की अंगुठियां, पगड़ी और एक शॉल के अलावा एक किसान क्रेडिट कार्ड की पासबुक और बैंक ऑफ बड़ौदा की दो पासबुक बरामद की। इधर, पीड़ित दिलीप सिंह का कहना है कि चोरी हुए जेवर और रुपये नहीं मिले हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सपेरे हैं। सपेरा जाति के कई परिवार घुमक्कड़ जाति के होते हैं।
इनमें से ही कुछ परिवार आपराधिक वारदातों को भी अंजाम देते हैं। चोरी किए गए सभी सामान की रिकवरी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। पता चला है कि इन लोगों के दो समूह क्षेत्र में 20 और 21 अक्तूबर को गए थे। एक समूह ने रतनपुरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहां पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल मौजूद रहे।
साधु के वेश धारण कर करते थे रेकी
गदरपुर। की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। ये लोग साधु के वेश में दिनभर आसपास के क्षेत्र में भिक्षा मांगने के नाम पर रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाकर रात में वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने एक ऐसे घर में खाना खाया था, जिस घर में भी उन्होंने चोरी करने की साजिश रची थी लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

ये रहे टीम में शामिल
एसओ अरविंद चौधरी, एसआई जगदीश चंद तिवारी, अनिल चौहान, शंकर सिंह रावत, जितेंद्र सिंह खत्री, गोल्डी घुघतियाल, कांस्टेबल राजेश यादव, गिरीश चंद, कैलाश चंद, तारा पंत, विनोद कुमार, जीवन कुमार, शांति प्रकाश, महिला सिपाही शकुंतला शाह, ममता राणा, संगीता आर्य सहित चालक कमलेश सिंह नेगी एसपीओ रवि पासवान और इंद्रजीत सिंह पूनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed