फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smugglers ran away from the wood after testing the forest flaws

वन कमियों पर तमंचा तानकर लकड़ी ले भागे तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Smugglers ran away from the wood after testing the forest flaws
खटीमा। चकरपुर कस्बे से सटे आरक्षित वन क्षेत्र उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या आठ में वन कर्मियों ने एक कार से सागौन के गिल्टे ले जा रहे लोगों की घेराबंदी की। आरोपी तमंचा तहराते हुए कार समेत मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से सागौन का एक गिल्टा बरामद किया। वन बीट अधिकारी ने चकरपुर पुलिस चौकी को एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में वन बीट अधिकारी प्रवेश सिंह राणा ने कहा है कि रविवार सुबह करीब सात बजे वह वन दरोगा कमालुददीन के साथ चकरपुर वन चौकी से पैदल ही चकरपुर बीट की ओर गश्त में जा रहे थे। आरोप लगाया कि आरक्षित वन क्षेत्र में सफेद रंग की कार नजर आई। कार के पास पहुंचे तो दो व्यक्ति सागौन के गिल्टे के साथ खड़े थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू की तो एक आरोपी उन पर तमंचा तानकर धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी एक गिल्टे को कार में डालकर मौके से फरार हो गए जबकि एक गिल्टा वहीं छोड़ गए। जांच में कुछ दूरी पर सागौन का अवैध पातन मिला। खटीमा वन रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed