फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler caught with consignment of ganja brought from Chhattisgarh in rudrapur

Rudrapur: छत्तीसगढ़ से लाई गांजे की खेप के साथ तस्कर पकड़ा, कार में लाया था गांजा; आरोपी को मिलने थे 40 हजार

Wed, 13 Nov 2024 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:26 PM IST
सार

एसटीएफ की एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में गांजा की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह खेप कार से छत्तीसगढ़ से लाई गई थी।

विज्ञापन
Smuggler caught with consignment of ganja brought from Chhattisgarh in rudrapur
छत्तीसगढ़ से लाई गांजे की खेप के साथ तस्कर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में गांजा की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह खेप कार से छत्तीसगढ़ से लाई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

विज्ञापन

मंगलवार देर शाम संयुक्त टीम ने पंतनगर थाना क्षेत्र में मदकोटा महादेव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान टीयूवी कार को चेकिंग के लिए रोका था। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखे दो कट्टों से 37 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन

कार चालक ने अपना नाम सुशील शर्मा उर्फ डिंपल निवासी वार्ड नंबर दो आजाद नगर ट्रांजिट कैंप बताया। पूछताछ में उसने कहा कि गांजा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया है। इसे ट्रांजिट कैंप निवासी सुनील मेहरा ने मंगवाया था और यह कार भी उसी की है। सुनील मेहरा ही छत्तीसगढ़ से गांजा मंगवाता है। इसको लाने के के लिए उसे 40 हजार रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तस्कर से पूछताछ में गांजा तस्करी के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। गांजा तस्करी की पूरी चेन को ट्रेस कर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि मामले में अभियुक्त पर पंतनगर थाने में केस दर्ज किया गया है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

तीन गुना दामों में बेचा जाता है गांजा
संयुक्त टीम की पूछताछ में सुशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ से 2700 रुपये प्रति किलोग्राम गांजा खरीदकर लाया जाता है और उसे 9000 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। पहाड़ की तुलना में छत्तीसगढ़ से लाए जाने वाले गांजा की गुणवत्ता बेहतर होने से मांग अधिक रहती है। बताया कि डेढ़ महीने पहले भी वह 40 किलो गांजा लेकर आ चुका है। टीम में एसआई अशोक कुमार, दिनेश रावत के अलावा एसटीएफ के एसआई विपिन जोशी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed