Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   slogan. crossing 400, key. new. India. Dhami.

400 पार का नारा नहीं, यह नए भारत की है चाबी: धामी

Wed, 03 Apr 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 03 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
slogan. crossing 400, key. new. India. Dhami.
रुद्रपुर। विजय शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। 400 पार महज नारा नहीं यह नए भारत की चाबी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई रैली में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बुलंदियों को छुआ है। मोदी ने 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर काम किया है। दस साल के नए भारत की यात्रा के हम सब साक्षी हैं। मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया है। नया भारत विश्व शक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सीएए, धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा सहित कई ऐसे फैसले हुए हैं, जो सदियों तक याद रखे जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मोदी का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उनके हृदय में उत्तराखंड बसता है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए दो लाख करोड़ की योजनाएं दी हैं। कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक लूटने का काम किया है। कांग्रेस अपने राजकुमार को बारबार लांच करने की असफल कोशिश कर चुकी है। मोदी को हटाओ, गांधी परिवार को बचाओ का नारा देती है। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर निकल पड़ा है देश, मोदी जी के नेतृत्व में चल पड़ा देश। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया। मंच का संचालन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार पर खड़े होकर किया जनता का अभिवादन

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए लोग जनसभा के साथ ही सड़कों के किनारे और घरों की छतों पर खड़े रहे। जनसभा से जाते समय सड़क किनारे बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे लोगों को मोदी के नारे लगाते देख प्रधानमंत्री मोदी कार पर खड़े हो गए। उन्होंने जनता का चिर परिचित अंदाज में हाथ हिलाकर अभिवादन किया और हाथ जोड़कर आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान लोगों ने मोदी के काफिले पर पुष्प वर्षा भी की। संवाद




ये लोग रहे मौजूद

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नरेश बंसल, विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविंद पांडेय, त्रिलोक सिंह चीमा, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, बलराज पासी, विकास शर्मा, खिलेंद्र चौधरी, रामपाल सिंह, आशा नौटियाल, कमल जिंदल, विवेक सक्सेना,


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed