{"_id":"5e0ceaf08ebc3e87f0307762","slug":"six-people-arrested-to-misbehaving-people-kashipur-news-hld367902084","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट के जश्न में पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर छह हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्टी फर्स्ट के जश्न में पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर छह हिरासत में
विज्ञापन
Six People Arrested to misbehaving People
- फोटो : Police_cap.jpg
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में थर्टी फर्स्ट की पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने नशे में वहां रहने वाले दो पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां हुड़दंग मचा रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
कुंडेश्वरी रोड स्थित कॉलोनी में मंगलवार रात थर्टी फर्स्ट की पार्टी चल रही थी। इस कॉलोनी में कुछ कांस्टेबलों के परिवार भी रहते हैं। थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए कॉलोनी के लोगों से चंदा एकत्र किया था। पार्टी एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर चल रही थी। इसमें कुछ लोगों ने कॉलोनी से बाहर रहने वाले अपने कुछ मित्रों को भी बुला लिया। खाने-पीने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी व गाली गलौच हो गई। आरोप है कि एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने दो कांस्टेबलों के साथ अभद्रता कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। कांस्टेबलों की सूचना पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ग्राम प्रधान समेत छह लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। ये सभी नशे में थे। इस दौरान रात भर समझौते के प्रयास चलते रहे।
कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसके चलते पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में चालान कर सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
रात को डीजे बजाने पर पांच का चालान
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाने में पांच लोगों के खिलाफ तेज ध्वनि में डीजे बचाने पर चालान किया गया है। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने कहा ट्रांजिट कैंप के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोग को रात के समय तेज ध्वनि में डीजे बजाते मिले थे। उन्होंने कहा 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लेने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।