{"_id":"69c433308558c706fd0b95ff","slug":"sitarganj-sugar-mill-distributed-agricultural-implements-to-farmers-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-138998-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज चीनी मिल ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज चीनी मिल ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र
Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय जेएनजी शुगर एंड बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड ने आधुनिक कृषि यंत्रों पर विशेष छूट देने की पहल की है। बुधवार को मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष जनरैल सिंह और प्रबंध निदेशक आदित्य झांजी ने किसानों को रैटून वीडर रोटावेटर वितरित किए। प्रबंध निदेशक आदित्य झांजी ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करना और खेती की लागत कम करना है। इसके लिए मिल रियायती दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिलेगा। गन्ना किसान राजेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता में सहायक बताया। कार्यक्रम में किसान देवेंद्र सिंह, हरी सिंह, मिल के अधिकारी रविंद्र ग्रेवाल, संजीव कुमार राठी, ओपी वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन