{"_id":"5830a1be4f1c1b7c22901f0c","slug":"sister-went-to-th-house-of-the-young-man-killed-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली के घर गए युवक की आग में जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली के घर गए युवक की आग में जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज मखवाराफार्म में रोते विलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। साली के घर गए युवक की आग में जलकर मौत हो गई है। हल्द्वानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पत्नी और उसके बहन-बहनोई पर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
शुक्रवार को मखवाराफार्म निवासी हरपाल सागर (27) पुत्र रतिभान वार्ड संख्या छह नहर पार निवासी अपनी बहन माया देवी पत्नी किशन लाल के घर आया था। मोहल्ले में ही किराए के मकान में हरपाल की साली और साढ़ू रहते हैं। माया ने बताया कि शाम करीब सात बजे हरपाल को बुलाने उसकी पत्नी उसके घर पहुंची। यहां पर हरपाल की साली के घर पर दावत होने की बात कहकर दोनों हरपाल की साली के यहां चले गए। रात करीब 10 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हरपाल आग में जलकर बुरी तरह झुलस गया।
बताया कि हरपाल को सीएचसी पहुंचाया गया, यहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। हरपाल का बड़ा भाई ओम प्रकाश उसे हल्द्वानी एसटीएच ले गया। शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे इलाज के दौरान हरपाल ने दम तोड़ दिया। हल्द्वानी पुलिस ने हरपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ओमप्रकाश और माया का आरोप है कि हरपाल के ससुरालियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा उसकी हत्या कर दी। बताया कि मरने से पहले हरपाल ने तीनों के द्वारा जान से मारने की बात भी कही थी। आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी साढ़ू हरपाल के साथ मारपीट कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक भाकुनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद हरपाल बाथरूम में जला मिला। प्रथम दृष्टया झगड़े के बाद हरपाल ने बाथरूम में जाकर खुद को आग लगाना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सितारगंज। मृतक हरपाल सागर के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि फरवरी 2012 में यूपी के जिला बदायूं के फैजगंज बेटा की रहने वाली कुसुम से उसका विवाह हुआ था। उसका एक साल का बेटा भी है। बताया कि पत्नी कुसुम और हरपाल के बीच आए दिन कहासुनी हो जाती थी। मृतक के तीन भाई और पांच बहनें हैं।