फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Singing the praises of the Guru by singing Shabad Kirtan

Udham Singh Nagar News: शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का गुणगान

Fri, 09 Jan 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Singing the praises of the Guru by singing Shabad Kirtan
केलाखेड़ा। गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। शबद कीर्तन, कथा, अरदास के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


केलाखेड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विगत 14 दिनों से प्रतिदिन सुबह नगर में संगत के साथ प्रभातफेरी निकाली जा रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुद्वारा साहिब में सहज पाठ के भोग के उपरांत विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई कुलदीप सिंह के रागी जत्थे और बच्चों ने शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने गुरु साहिब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कथा की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सहज पाठ करने वाली संगत को सिरोपा देकर कर सम्मानित किया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, बलवीर सिंह, हरबंस कौर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed