{"_id":"6a246b5290403c9a28044094","slug":"sikh-community-outraged-over-offensive-comments-on-social-media-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142560-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा सिख समाज का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा सिख समाज का गुस्सा
Sun, 07 Jun 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सिख समाज और किसान संगठनों से जुड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि एक फेसबुक अकाउंट से लगातार ऐसी टिप्पणियां और पोस्ट की जा रही हैं जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आरोप लगाया कि संबंधित युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार ऐसे शब्दों और बयानों का प्रयोग कर रहा है जो समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर सकते हैं। कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल होने के बाद युवक लगातार सिख समुदाय के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियां कर रहा है।
पोस्टों में न सिर्फ समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समुदाय और किसान संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस दौरान बलविंदर सिंह, करण रंधावा, विक्रमजीत सिंह विर्क, पवन सिंह, राजेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, शमशेर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
--
फेसबुक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गदरपुर। सोशल मीडिया पर सिख समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में तमाम लोग कोतवाली गदरपुर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल का घेराव किया। विक्रम का कहना था कि फेसबुक पर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है। प्रभारी निरीक्षक ने संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जसपाल सिंह बाठला, हैप्पी विर्क, गुरनाम चंद कंबोज, टाला राम कंबोज, सुखमन रंधावा, प्रगट सिंह, हन्नी सिंह, पलविंदर सिंह रहे।