फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidkul workers will be removed first coil

सिडकुल के श्रमिकों की निकाली जाएगी पहली बार कुंडली

Wed, 15 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 15 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन

जिले में आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए अब सिडकुल में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों का कंप्यूटराइज सत्यापन होगा। इसके लिए ई-विजन कारपोरेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियरों ने सिडकुल पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों को आनलाइन सत्यापन करने का प्रशिक्षण भी दिया।

विज्ञापन


जिले में एसएसपी की सारथी योजना के बाद यह दूसरी योजना है, जिसमेें कंप्यूटराइज सत्यापन होगा। जो एक माह के भीतर करना होगा। मंगलवार को सिडकुल चौकी में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि जिले में हुए अधिकांश वारदातों में बाहरी राज्यों के लोगों का हाथ रहा है।
विज्ञापन


जो यहां सिडकुल में काम करने के बहाने रेकी भी किया करते थे। ऐसे में जिला पुलिस सिडकुल में बाहरी राज्यों से आकर काम करने वाले श्रमिकों के साथ ही फड़ व ठेली लगाने वाले लोगों के सत्यापन के लिए आनलाइन माध्यम से एक पोर्टल (साफ्टवेयर) ई-विजन कारपोरेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के महेश कांडलकर की देखरेख में तैयार कर रही है। पोर्टल में सिडकुल की प्रत्येक कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी और लेबरों का डाटाबैंक तैयार किया जाएगा। जिसमें कर्मचारी और श्रमिकों से संबंधित सभी सूचनाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्यापन की जिम्मेदारी लेबर ठेकेदार की होगी। इस नवीनतम तकनीक के माध्यम से फैक्ट्री स्वामी, पुलिस एवं संबंधित विभाग को उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। साफ्टवेयर में श्रमिक का डाटा पहली बार में ही पूरा विवरण के साथ रजिस्टर्ड किया जाएगा।

इस प्रक्रिया में सिडकुल के कर्मचारी और श्रमिकों को एक फार्म भरना होगा। जिसके बाद साफ्टवेयर में उसका संपूर्ण विवरण सेव होने के साथ ही डाटा आनलाइन हो जाएगा। डाटा आनलाइन के बाद संबंधित कर्मचारी और श्रमिक को एक कार्ड जारी किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सत्यापन के दौरान अगर किसी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है, तो उसे भी अंकित किया जाएगा।

पोर्टल में जिस व्यक्ति का सत्यापन किया गया है, उसका पता, फोटो, फिंगर प्रिंट समेत अन्य जानकारी भी दर्ज होंगी। पहले चरण में यह अभियान पुलिस चौकी सिडकुल, फैक्ट्री और लेबर सप्लायर द्वारा किया जाएगा।

बाद में सिडकुल पुलिस कर्मियों को पोर्टल के माध्यम से कैसे सत्यापन किया जागएा, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। यहां पर एएसपी टीडी वैला, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार, सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, एसआई केएस चन्याल, एसआई ओम प्रकाश समेत तमाम पुलिस कर्मी थे।

 एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने सिडकुल के फैक्ट्री प्रबंधन और लेबर सप्लायरों के साथ श्रमिकों का आनलाइन सत्यापन कराने के लिए बैठक भी ली। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि श्रमिकों का आनलाइन सत्यापन कराना उनकी जिम्मेदारी है।

कहा कि श्रमिक का सत्यापन होने के बाद यदि कोई श्रमिक और कर्मचारी एक कंपनी या ठेकेदार को छोड़कर दूसरी जगह काम करता है तो, उसके बारे में कंपनी को पहले से ही संपूर्ण जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी।


बैठक में फैक्ट्री प्रबंधन और लेबर सप्लायरों ने कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर मोहन तिवारी, विजय तिवारी, सीपी शर्मा, बीएस बिष्ट, हिमांशु शुक्ला, रवि शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed