फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidcul extracted from workers continue sit-in

सिडकुल से निकाले गए श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 14 Aug 2016 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सिडकुल की फैक्ट्री से कुछ दिन पूर्व निकाले गए 150 कर्मचारियों का श्रम विभाग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन जारी है। सिडकुल में स्थापित प्रिकॉल नाम की फैक्ट्री में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वेतन को लेकर पिछले काफी दिन से मतभेद चल रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि उनके 12 साथी कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग लेकर प्रबंधक के पास गए थे। कर्मचारियों के अनुसार प्रबंधन ने बिना कोई बात सुने उनके 12 साथियों को फैक्ट्री से निकाल दिया। बाकी कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो प्रबंधन ने उनको भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। कर्मचारियों के अनुसार निकाले गए कर्मचारी पिछले आठ वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग भी उनकी समस्या नहीं सुन रहा है। निकाले गए कर्मचारी वेतन बढ़ाने के साथ काम पर दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में मनीष भट्ट, उर्मिला, नीरज सुयाल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed