फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidcul Company plant head found dead in his room in Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: कमरे में बेसुध मिला कंपनी का प्लांट हेड, मौत

Wed, 24 Jan 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Jan 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sidcul Company plant head found dead in his room in Rudrapur.
प्रतीकात्मक। 
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में प्लांट हेड अपने कमरे में अचेत पाए गए। लोग उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से अनूपशहर बुलंदशहर यूपी और हाल आवास विकास निवासी हेमंत शर्मा (40) सिडकुल की एक कंपनी में प्लांट हेड थे। मंगलवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार को काफी देर तक हेमंत नहीं उठे और परिजनों की ओर से की गई कॉल भी रिसीव नहीं की। इसके बाद हेमंत के पिता ने मकान मालिक को संपर्क किया। मकान मालिक की ओर से काफी आवाज देने के बाद भी प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे में हेमंत बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। उनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed