फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidakul worker injured in the fight dies

मारपीट में घायल छह बहनों के इकलौते भाई ने दम तोड़ा, सिडकुल में करता था नौकरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Sidakul worker injured in the fight dies
मृतक दलवीर सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। यूपी के थाना खजुरिया मनिहारी खेड़ा में तीन दिन पहले मारपीट में घायल हुए सिडकुल श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह छह बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
ग्राम हयातनगर खजुरिया निवासी दलवीर सिंह (25) पुत्र नरेंद्र सिंह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। बीते 22 मई को वह घर से बाइक पर रुद्रपुर सिडकुल में काम पर आ रहा था। इसी बीच मनिहारी खेड़ा डिबडिबा के पास विवाद के बाद चार-पांच युवकों ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। वहीं मंगलवार को यूपी पुलिस ने मोर्चरी में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed